-सीताराम विवाह आश्रम नया बाजार और कमरपुर में चल रहीं हैं कथाएं
बक्सर खबर। पूज्य संत नारायण दास भक्तमाली जी की पुण्यतिथि इस माह की 15 फरवरी को मनेगी। इसके लिए नगर के दो हिस्सों में दो संतो द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दोनों जगह कथाएं चल रही हैं। नगर के नयाबाजार में स्थित सीताराम विवाह आश्रम में भागवत कथा हो रही है। जहां आचार्य पुंडरीक जी कथा कह रहे हैं। आश्रम के महंत राजाराम जी महाराज के स्नेह से अभिभूत अनेक शिष्य यहां पहुंचे हुए हैं। यह जानकारी गिरीश कुमार ने दी।
वहीं दूसरी तरफ सदर प्रखंड के हनुमत धाम मंदिर कमरपुर में मामा जी महाराज कि 17वीं पुण्य स्मृति समारोह आयोजित है। जहां काशी से पधारे हयग्रीवाचार्य जी महाराज श्री राम कथा कह रहे हैं। बुधवार को कथा का दूसरा दिन था। उन्होंने भगवान की बाल लीला प्रसंग सुनाया। जिसको सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। यहां के आयोजन का श्रेय पूज्य संत रामचरित्र दास जी महाराज को जाता है। जो अपने गुरुदेव के लिए प्रत्येक वर्ष यह आयोजन करते हैं। यह जानकारी नीतीश कुमार ने उपलब्ध कराई है।