‌‌‌ प्रति घंटे दो सेंटी मीटर की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

0
979

-अभी खतरे का निशान दस मीटर दूर, आज 50 मीटर को पार कर गया पानी
बक्सर खबर। बक्सर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसकी रफ्तार गुरुवार की शाम प्रति घंटे दो सेंटीमीटर आंकी गई। केन्द्रीय जल आयोग के कर्मी प्रशांत कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे पानी का उच्चतम स्तर 50.650 मीटर था। हालांकि अभी गंगा का जलस्तर अपने जिला में चिंता का कोई सबब नहीं हैं।

क्योंकि यहां खतरे का निशान 60.32 मीटर है। पानी उससे लगभग दस मीटर नीचे है। और देखने से भी गंगा के पाट पूरी तरह खाली दिख रहे हैं। लेकिन, देश के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश के कारण तेजी से पानी बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। हरिद्वार में फिलहाल गंगा खतरे के निशान तक पहुंच गई है। जिसका असर यहां तीन से चार दिन में देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here