फगुआ उत्सव में फूलों की होली और मयूर नृत्य ने बांधा समां

0
26

45 कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध                                           बक्सर खबर। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फगुआ उत्सव का समापन बुधवार को नगर भवन में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। इस मौके पर प्रस्तुत किए गए फूलों की होली और मयूर नृत्य ने समां बांध दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि फगुआ उत्सव होली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है, जो बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भारत में विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश में होली बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। यह पर्व न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के कुल 45 कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें विशेष रूप से राजस्थान का मयूर नृत्य और फूलों की होली हरियाणा का फाग घूमर एवं पनिहारी नृत्य, बिहार का होली गायन व झिझिया नृत्य और स्थानीय कलाकारों का जट-जटिन प्रमुख आकर्षण रहे।

फूलों की होली में शामिल डीएम, सदर एसडीएम व शहर के गणमान्यजन।

जिलाधिकारी ने आगामी सांस्कृतिक आयोजनों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 मार्च को जिला स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 17 मार्च को ही विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन होगा। 21 मार्च को डुमरांव राज उच्च विद्यालय में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 22 मार्च को पूरे जिले में बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा।जिलाधिकारी ने सभी बक्सरवासियों से अपील की कि वे आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं महोत्सवों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं समृद्ध बनाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here