भैंस चुरा भाग रहे थे चोर, वाहन पलटा एक की मौत

0
1028

– पिकअप में तीन मवेशी लेकर भागने के दौरान हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। मवेशी चुराकर भाग रहे चोरों की किस्मत ने दगा दे दिया। उनकी गाड़ी रास्ते में पलट गई। उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना रविवार की तड़के नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ भट्ठा पुल के समीप हुई। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला मृतक का नाम झुन्नू नट है। वह बिहिया थाना क्षेत्र के बनाही गांव का रहने वाला था। जो पिकअप पलटी है, वह उसका खलासी था। वाहन पर मवेशी लदे थे। जो पास में ही खड़े थे।

उनके कान में लगे इयर टैग की जांच हुई तो पता चला रोहतास जिला के दावथ थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव के पशुपालकों की है। वहां संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया शनिवार की रात यहां से तीन भैंसे चोरी हुई हैं। पुलिस की सूचना पर पशुपालक भी नावानगर के लिए रवाना हुए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक व अन्य चोर भागने में सफल रहे। पूछने पर नावानगर के थानाध्यक्ष चोरों के बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। उनका पता लगाया जा रहा है। यह भैंसे जोगनी गांव से यमुना पासवान की हैं। उन्हें लेने वे आ रहे हैं। घटना से मवेशी चोर गिरोह के बारे में नई जानकारी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here