संविधान की दुहाई देने वालों ने लगाया लोकतंत्र के माथे पर धब्बा : मिथिलेश तिवारी

0
691

-भाजपा ने ब्लैक डे के रूप में मनाई आपातकाल बरसी
बक्सर खबर। संविधान बदलने की दुहाई दे रही कांग्रेस पर भाजपा हमलावर हो गई है। आज 25 जून पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर ब्लैक डे मनाया गया। शहर के बाइपास रोड में स्थित शिवप्रभा मैरिज जो इस चुनाव में भाजपा का चुनाव कार्यालय था। वहां परिचर्चा आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के सभी नेता व प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भोला सिंह व संचालन रमेश गुप्ता ने किया। बतौर मुख्य वक्ता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने मनमाने तरीके से सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के खिलाफ देश में आपातकाल घोषित कर दिया। प्रधानमंत्री की अनुशंसा पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी।

आपातकाल आजाद भारत के इतिहास में काला अध्याय बन गया। सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं को जेल में डाल दिया गया। जिसमें जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेई ,लालकृष्ण आडवाणी और जॉर्ज फर्नांडीस जैसे बड़े नेता शामिल थे। इतना ही नहीं अख़बार और मीडिया पर सेंसर लगा दिया गया। हर अखबार में सेंसर अधिकारी बैठा दिया गया। सरकार विरोधी समाचार छापने पर गिरफ्तारी हो सकती थी। RSS समेत 24 संगठनों पर बैन लगा दिया। लोगों को पकड़- पकड़ कर सामूहिक नसबंदी की गई। आज जो कांग्रेस के लोग संविधान बदलने की बात कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे यह नहीं कर रहे कि आज के पहले कांग्रेस की सरकार ने कई बार संविधान बदलने का काम किया है। और संविधान में ऐसा संशोधन किया जिससे एम.पी., विधायक के पावर को कम कर सरकार के पावर को बढ़ा दिया गया।

जिससे की उस समय की कांग्रेस सरकार निरंकुश हो गई। लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। सरकार के इस निरंकुश शासन से लोग उब चुके थे। इसलिए आज 25 जून को भारतीय जनता पार्टी काला दिवस के रूप में याद करती है। परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक, राणा प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, मीना सिंह कुशवाहा, पूनम रविदास, मनोज पाण्डेय कार्यक्रम संयोजक, चौधरी राम विनोद राय, जयप्रकाश राय, सौरभ तिवारी, राजेश सिन्हा, हिमांशु चतुर्वेदी, भरत प्रधान, चन्दा पाण्डेय, शिला त्रिवेदी, इंदु देवी, सुधा गुप्ता, संध्या पांडेय, दुर्गावती चतुर्वेदी, कंचन देवी तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here