-पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दिलाने की मांग
बक्सर खबर। धनसोई थाना के दरियापुर गांव में आगजनी की घटना हुई। इसमें सात मवेशियों की जान चली गई। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार गुरुवार की दोपहर ऐसा हुआ। आग कैसे लगी, यह तो पता नहीं चल पाया। लेकिन, तीन-चार लोगों का झोपड़ीनुमा घर जल गया। इनमें बंधी चार भैंस, तीन बकरी, दो बाइक व तीन साइकिल समेत बिजली के उपकरण और अन्य सामान जल गए हैं।
गांव वालों ने बताया आग के कारण रामलाल राम, संतोष राम, ललन राम, विकाश राम का घर जल गया है। स्थानीय लोगों ने बड़ी ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी घर एक दूसरे से सटे हुए थे। जिसके कारण आग फैलती गई और इतना भारी नुकसान हो गया। पीड़ित परिवारों को राहत व अनुदान राशि मिले। इसकी मांग सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से की है।