‌‌‌ ट्रैक्टर का धंसा चक्का, प्रशासन की तैयारी को लगा धक्का

0
2201

-समाहरणालय रोड में नाली व सड़क की मरम्मत का चल रहा काम
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री आने वाले हैं। तैयारी जोर-शोर से चल रही है। शहर को चमकाया जा रहा है। जिस रास्ते से उनको होकर गुजरना है। उसमें कूड़ा कचरा तक साफ किया जा रहा है। समाहरणालय रोड में तो विशेष तैयारी चल रही है। लेकिन, शुक्रवार की शाम इस तैयारी को उस वक्त झटका लग गया। अंबेडकर चौक की तरफ आ रहा ट्रैक्टर नाली में धंस गया। एक तो नगर परिषद का कमजोर काम और दूसरे नाली पर लगा कमजोर ढक्कन।

देखते ही देखते ट्रैक्टर का पहिया धंस गया। और प्रशासनिक तैयारी की कलई भी खुल गई। इसी रास्ते मुख्यमंत्री को समाहरणालय जाना है। नाली तो टूट ही गई और ट्रैक्टर भी फंस गया। खबर अधिकारियों के मध्य तेजी से फैली। तुरंत ही दर्जनों कर्मचारी और क्रेन लेकर पहुंच गए। ट्रैक्टर को टांग कर बाहर निकाला गया। टूटी नाली को दुरुस्त करने और कहीं और से ढक्कन लगाकर उसे बंद करने की तैयारी फिलहाल चल रही है। पूछने पर लोगों ने बताया। एक तरफ का रास्ता बंद है। सड़क की मरम्मत चल रही है।

इस वजह से दोनों तरफ के वाहन एक ही लेने में चल रहे हैं। ट्रैक्टर वाले समझा नाली बन गई है। ढक्कन भी लगा है। वह किनारे गया और धंस गया। इसमें उसकी क्या गलती है। दूसरे निर्माण करने वाले सफाई दे रहे थे। अभी दो दिन पहले ही तो बना है। ठीक से सूखा भी नहीं था। कमजोर था, वजन के कारण धंस गया। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग यह भी कहते सुने गए। इस रोड में लगी लाइट जल नहीं रही। प्रशासन का इस पर ध्यान नहीं। दिखाने के लिए डिवाइडर को रंगा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here