‌‌‌ बात-बात में बतंगड़, चली गोली से एक घायल

0
2331

-बीच-बचाव करने गए पिस्टल को ही लगी गोली
बक्सर खबर। बात ही बात में फसाद इतना बढ़ा की गोली चल गई। यह घटना मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव की है। गुरुवार की रात हलगइयां टोला में एक दुकान के पास कुछ लोग बैठे थे। वहीं किसी बात को लेकर प्रमुख ऋषिकांत सिंह के साथ पूर्व प्रमुख के परिजन ऋषु सिंह से विवाद हुआ। मामला ने इतना तुल पकड़ा की एक व्यक्ति ने गोली चला दी। इसका बीच-बचाव करने गए अमित कुमार सिंह उर्फ पिस्टल सिंह को गोली लग गई। हालांकि वे सिर्फ जख्मी हुए। लेकिन, उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां से आरा रेफर कर दिया।

सूत्रों के अनुसार जख्म बहुत गहरा नहीं था। बावजूद इसके मरीज को वहां से हटा दिया गया। इस घटना की सत्यता जानने के लिए जब मुरार के थानाध्यक्ष कमल नयन से पूछा गया तो उनका कहना था। गुरुवार की शाम हम लोग क्राइम मीटिंग से वापस लौट रहे थे। उसी समय इसकी सूचना मिली। रास्ते के विवाद को लेकर वर्तमान प्रमुख व पूर्व प्रमुख के लोगों अनबन के कारण गोली चली है। लेकिन, जांच के दौरान मौके से कुछ नहीं मिला। जिन अमित सिंह के घायल होने की बात कही जा रही है। उनके परिवार से पूछताछ की गई। लेकिन, उन्होंने इस तरह की घटना से इनकार किया। थानाध्यक्ष ने कहा अगर कोई शिकायत मिली तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एक सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं मिला। घायल अमित सिंह कहां हैं और उनका क्या कहना है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here