‌‌‌ मजदूरों के ऊपर पलटा ट्रक, किशोर की मौत

0
2277

-शुक्रवार की देर रात हुई दुर्घटना, आठ लोग घायल
बक्सर खबर। सड़क किनारे बैठकर आराम कर रहे मजदूरों की टोली के ऊपर ट्रक पलट गया। भौंचक कर देने वाली दुर्घटना में आठ-दस मजदूर घायल हो गए हैं। एक किशोर की मौत हो गई है। यह वाकया शुक्रवार रात दस बजे के लगभग डुमरांव-बिक्रमगंज मार्ग पर खलवा इनार के समीप हुआ। पूछने पर डुमरांव के थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा बच्चे की मौत हुई है। घायलों को डुमरांव से सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पूछने पर बताया यह सभी मजदूर ईट भट्टे पर काम करते थे। रात के वक्त काम समाप्त करने के उपरांत डुमरांव-बिक्रमगंज सड़क किनारे बैठे थे। तभी अचानक तेज गति से जा रहा ट्रक उनके उपर ही पलट गया। यह घटना अनहोनी की तरह हुई। किसी को इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। रात के वक्त ही सभी को सदर अस्पताल भेज दिया गया। इसमें अरैला गांव के लोगों ने बहुत सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here