बक्सर खबर : पुलिस कप्तान राकेश कुमार अपने तेवर में आ गए हैं। उन्होंने जिले के दो थानेदारों को लाइन क्लोज कर दिया है। कार्य में लापरवाही के कारण उनको लान क्लोज कर दिया है। बक्सर खबर को एसपी ने बताया कृष्णाब्रह्म के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और एससी एसटी थानाध्यक्ष दिनेश अखिलेश्वर को हटाया गया है। एससी एसटी के नए थानाध्यक्ष धरभरन राम बनाए गए हैं। कृष्णाब्रह्म की कमान राजकुमार को दी गई है। राजकुमार इससे पहले सिकरौल के थानाध्यक्ष थे। उनकी जगह ब्रह्मपुर थाना में तैनात अवर निरीक्षक विनय कुमार को सिकरौल का प्रभारी बनाया गया है। यह आदेश रविवार को कप्तान ने जारी किया है।
