बाइक सवार दो युवक पेड़ से टकराए, गंभीर रूप से घायल

0
2644

-चौसा-बक्सर रोड पर महादेवा घाट के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। बाइक पर सवार हो दो युवक रविवार की दोपहर बक्सर जा रहे थे। तभी महादेवा घाट के समीप उनकी बाइक असंतुलित होकर पहले पेड़ और फिर बिजली के खंभे से जा टकराई। जिसके कारण उसके परखच्चे उड़ गए। दोनों सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह नजारा देख आते-जाते लोग वहां ठहर गए। तत्काल दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। घायल नारायण कुमार राम (17) व अनिल गोड़ (18) का फिलहाल उपचार चल रहा है।

यह दोनों युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा दुर्गा मंदिर के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही उनके परिजन भी भागे-भागे अस्पताल पहुंचे।  अस्पताल के सूत्रों ने पूछने पर बताया दोनों युवकों के सिर में गहरी चोट आई है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब दोनों युवक तेज गति से बाइक चलाते बक्सर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आती पिकअप से बचने के क्रम में दोनों सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here