-मौके से पुलिस ने जब्त किए नकद एक लाख 59 हजार
बक्सर खबर। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दो गांजा तस्करों को रंगेहाथ दबोच लिया। उनके पास से 15 किलो 845 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लाख 59 हजार 600 रुपये नकद भी मिले। जिसे जब्त कर लिया गया है। यह सफलता मुफस्सिल पुलिस के हाथ लगी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के अनुसार बुधवार की रात दोनों को मलहचकिया गांव से गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष के अनुसार मलहचकियां के रहने वाले सलीम अंसारी व सिराज अंसारी गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस उनकी टोह में लगी थी। बुधवार की रात जब उनके द्वारा नई खेप लाई गई तो पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली। टीम ने अचानक धावा बोला और मौके से यह खेप बरामद की गई। कुछ रुपये भी जब्त हुए हैं। गुरुवार को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के उपरांत दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।