‌‌‌आज बक्सर आएंगे केन्द्रीय राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे व सांसद मनोज तिवारी

0
353

-देवकीनंदन जी की भागवत कथा में होंगे शामिल, संध्या वेला में तिवारी का आगमन
बक्सर खबर। सतीश चन्द्र दुबे केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री व भारत सरकार व मनोज तिवारी सांसद सह अभिनेता का आज बक्सर में आगमन होगा। यह दोनों लोग आई आई मैदान चरित्रवन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए आयोजन कर्ता विजय मिश्रा ने बताया कि दुबे जी का आगमन यहां दोपहर बाद होगा।

वे अपराह्न चार बजे तक यहां रुकेंगे। इसके उपरांत राजधानी पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी पटना से आरा होते यहां संध्या छह बजे आएंगे। उनके द्वारा कथा समाप्ती के उपरांत भजन का गायन भी होगा। जिसका सीधा प्रसारण बक्सर खबर के माध्यम से भी किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here