-गंदगी और अव्यवस्था पर भी जताया आक्रोश, सबको चेतना होगा
बक्सर खबर। जनमानस को जगाने के लिए भारत विकास परिषद की अध्यक्ष व युवा नेत्री वर्षा पांडेय ने शुक्रवार को अच्छी पहल प्रारंभ की। शहर के रामरेखा घाट, रामेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई उनकी यात्रा ब्रह्मपुर तक गई। इसमें संत-महात्मा के अलावे महिला समाजसेवी, भाजपा कार्यकर्ता व अनेक प्रबुद्ध जन शामिल हुए। इसे नाम दिया गया था ‘‘ बक्सर जनमानस चेतना यात्रा’’, जब यह शहर के अपने गंतव्य की तरफ चली तो जगह-जगह इसका स्वागत हुआ।
बहुत से लोगों ने एक महिला नेत्री के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम को सराहा गया। क्योंकि यह रचनात्मक सोच का सार्थक प्रयास है। वर्षा पांडेय ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि, यह आध्यात्मिक भूमि है। जो अपने आप में गौरव पूर्ण अतीत को समेटे है। इसका पुनर्जागरण तभी होगा। जब हम सभी एकजुट होकर बक्सर के भले के लिए पहल करेंगे। बातचीत के क्रम में उन्होंने यहां की अव्यवस्था पर क्षोभ व्यक्त किया। शहर में हर जगह गंदगी। किसी का नाम ले तो सबको बूरा लगेगा।

लेकिन, सड़क का अतिक्रमण और लगातार हो रही दुर्घटनाए। आखिर इसके लिए हम सभी को सोचना होगा। रही बात जन प्रतिनिधियों की तो वे सिर्फ दुर्दशा पर भाषण देते हैं। किसी ने इस नगर के उत्थान के लिए ठोस काम नहीं किया। और यह तभी संभव है जब इस भूमि की देव तुल्य जनता बक्सर के बेहतर के लिए अपने संकल्प को जगाए। वर्षा पांडेय की बातें और उनकी बढ़ती सामाजिक सक्रियता एक बात स्पष्ट कर चुकी हैं। वह समाज में अपनी सकारात्मक छवि बनाने में सफल रही हैं।