वेदपाल सिंह बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व राम अवतार पांडेय सचिव

0
231

-प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कमेटी का हुआ गठन
बक्सर खबर। प्राथमिक शिक्षक संघ की बक्सर जिला इकाई का गठन रविवार को संपन्न हो गया। शहर के एमपी हाई स्कूल के विश्वामित्र हॉल में इसके लिए बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान सबसे पहले जिलाध्यक्ष वेदपाल सिंह द्वारा कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके पश्चात सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से वेदपाल सिंह को जिलाध्यक्ष एवं प्रधान सचिव राम अवतार पांडेय को चुना। उसके उपरांत सभी की सहमति से जिला कमेटी का चुनाव किया।

इस मौके पर चुनाव प्रभारी के रूप में कैमूर के राज्य कार्यसमिति सदस्य रविशंकर उपाध्याय एवं चुनाव पर्यवेक्षक एमपी हाईस्कूल बक्सर के प्राचार्य डॉ विजय कुमार मिश्र मौजूद थे। जिला कमेटी में वरीय उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं डॉ जितेन्द्र कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, गोपाल जी राय एवं सुदर्शन मिश्र, उप प्रधान सचिव धनंजय एवं कृष्ण बिहारी राय, सचिव राजेश सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय एवं मनोज मिश्र, कोषाध्यक्ष विजय शंकर ओझा, कार्यालय सचिव सौरभ कुमार अंकेक्षक सुरेन्द्र सिंह बने। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कमेटी के सदस्यों को फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने कहा कि संघ निरंतर शिक्षकों के हक के लिए संघर्ष करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here