विश्वामित्र सेना और पंडा समाज ने मनाया होली मिलन, फगुआ गीतों से गूंजा रामरेखा घाट

0
45

–भोजपुरी संस्कृति को बढ़ावा देने का लिया संकल्प                                 बक्सर खबर। स्थानीय रामरेखा घाट पर विश्वामित्र सेना एवं पंडा समाज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देशानुसार किया गया। इस मौके पर फगुआ गीत का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।होली मिलन समारोह में मोती बाबा के नेतृत्व में पारंपरिक फगुआ गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। प्रसिद्ध कलाकार अनिरुद्ध तिवारी, बिहारी बाबा, अजीत बाबा, राधे बाबा, ईश्वर भाई और जगदीश व्यास ने अपने सुरों से समां बांध दिया।

इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के शाहाबाद संयोजक रवि राज ने भोजपुरी संस्कृति और भाषा के संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भोजपुरी बोलने वाले लगभग 20 करोड़ लोगों की आस्था से जुड़ी हुई भाषा है, लेकिन अश्लीलता के कारण यह अपनी गरिमा खो रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पारंपरिक फगुआ गीतों को प्रश्रय देना आवश्यक है ताकि भोजपुरी संस्कृति को संरक्षित किया जा सके।रवि राज ने यह भी कहा कि कम बोले जाने वाली मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में स्थान मिल गया है, लेकिन भोजपुरी भाषा को अभी तक इसमें शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। इस कार्यक्रम में विश्वामित्र सेना के पदाधिकारी, पंडा समाज के प्रमुख सदस्य, स्थानीय समाजसेवी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक गीतों और गुलाल के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here