बक्सर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जोरदार स्वागत

0
976

-सम्मान समारोह में शामिल होने पांच को पटना जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
बक्सर खबर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बुधवार को अपराह्न पांच बजे बक्सर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने होटल वैष्णवी क्लार्क में उनका भव्य स्वागत किया। जहां उनके सम्मान में कार्यक्रम रखा गया था। चौधरी अयोध्या से लौटते वक्त यहां कुछ समय के लिए रुके थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप राय के आग्रह पर उन्होंने आतिथ्य स्वीकार किया। साथ ही पहले से एकत्र पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले। जिलाध्यक्ष भोला सिंह ने उनके आगमन को देखते हुए पार्टी के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक यहां बुलाई थी।

जिसमें पांच को पटना में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई। मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने उसका जिक्र करते हुए बताया कि पांच जुलाई को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में भाजपा के नवनिर्वाचित सांसदों और केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। उसमें बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हों। उसकी तैयारी इस बैठक में हुई। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा राजस्व कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होने जिले के प्रभारी मंत्री नितीन नवीन भी बक्सर पधारे थे।

बैठक में शामिल भाजपा के जिलाध्यक्ष व अन्य नेता

उनके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अतिथि गृह में मुलाकात की। इस दौरान पार्टी नेताओं का जोरदार स्वागत प्रदीप राय ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से रामकुमार सिंह पुर्व जिला अध्यक्ष, राम विनोद राय, प्रदीप दुबे, इन्द्रलेश पाठक, मीना सिंह कुशवाहा, राजवंश सिंह, मनोज कुमार पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, संत कुमार सिंह, जयप्रकाश राय, साबित रोहतास्वी, सौरव तिवारी, राजू यादव, राजीव सिंह राजू, शीला त्रिवेदी, चन्दा पाण्डेय, पिंकी पाठक, ओम ज्योति भगत, दुर्गावती चतुर्वेदी, रेखा देवी, सुधा गुप्ता, इंदु देवी, संध्या पांडेय आदि पार्टी के नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here