‌‌‌ ठहर गया चेतावनी सीमा की तरफ बढ़ रहा गंगा का पानी

0
518

-विभाग ने कहा आज से जलस्तर कम होने के आसार
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर थम गया है। इस खबर ने सबको राहत दी है। क्योंकि एक बार फिर पानी धीरे-धीरे चेतावनी सीमा के पास पहुंच चला था। लेकिन, 59 मीटर पहुंचने से पहले वह ठहर गया है। केंद्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता प्रशांत कुमार के अनुसार आज गुरुवार की सुबह पानी का उच्चतम स्तर 58.91 था। अब उसमें कमी के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल चार घंटे में एक सेंटीमीटर पानी कम होता नजर आया है।

हालांकि यह कमी इतनी मामूली है कि देखने से इसका एहसास नहीं होने वाला। लेकिन, यह इस बात का संकेत है कि चेतावनी सीमा की तरफ बढ़ रहा पानी अब थम गया है। अगर कमी प्रभावी हुई तो शुक्रवार तक मीटर गेज पर भी यह स्पष्ट दिखने लगेगा। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें। बक्सर में चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर और खतरे का निशान 60.32 अंकित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here