स्वागत की माला पर प्रशासन की सख्ती, कार्यकर्ताओं में रोष 

0
1165

विरोध के बाद भी अधूरा रह गया स्वागत                                          बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान शनिवार को बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने रामरेखा घाट पर ऑडिटोरियम और कैफेटेरिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जदयू और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता फूल-माला लेकर उनके स्वागत के लिए घाट पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया।

जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दिनानाथ ठाकुर, भाजपा नेता अमर जायसवाल, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नेता पंकज मानसिंहका और कई अन्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए फूल-माला लेकर पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी। कार्यकर्ताओं ने जोर दिया कि वे अपने नेता नीतीश कुमार को माला पहनाना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उन्हें रोक दिया गया।

रामरेखा घाट पर एनडीए कार्यकर्ताओं का घेराबंदी कर खड़े पुलिसकर्मी।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के फैसले पर आपत्ति जताई, जिससे बहस की स्थिति बन गई। प्रशासन और नेताओं के बीच नोंक-झोंक के बाद भी उन्हें जाने नहीं दिया गया। अंततः कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन फिर भी उनकी माला मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच पाई। इस दौरान मुन्ना चौरसिया, राजेश कुशवाहा सहित कई अन्य नेता वहां मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here