सड़क पर मिले इस थैले का मालिक कौन … !!

0
1308

-शनिवार को अपराह्न सवा पांच बजे सड़क पर मिला
बक्सर खबर। इस थैले का आप में कोई पहचानता है। आज शनिवार को अपराह्न सवा पांच बजे के लगभग यह सड़क पर पड़ा मिला। हालांकि यह हमारी नजरों के सामने ही सड़क पर गिरा। एक बाइक सवार युवक जो बक्सर से चौसा की तरफ जा रहा था। हवा से बाते करते उस युवक को मैंने सामने से आवाज लगाई। लेकिन, शायद उसकी नजर हम पर नहीं पड़ी। मैने जल्दी से थैला उठाया और उसके पीछे अपनी बाइक दौड़ाई। लेकिन, उसकी गति तेज थी और मैं ठोरा पुल से वापस लौट आया। इस थैले की तस्वीर हमने आप सभी के सामने पोस्ट की है।

जिसमें एक कपड़ा दिख रहा है। यह किसका है, इसकी सही पहचान थोड़ी मुश्किल है। क्योंकि किसी का नाम पता इस पर लिखा नहीं है। अगर यह खबर इसके वास्तविक मालिक तक पहुंचती है तो वह बक्सर खबर से 9431081027 पर संपर्क कर सकता है। अगर फोन नहीं मिला तो व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से। लेकिन, इसका दावा करने वाले को बताना होगा। इस थैले में किस रंग के कितने कपड़े हैं। या बातचीत के दौरान कुछ अन्य सवाल जो सत्यता जानने के लिए जरुरी प्रतीत होंगे। आप सभी से आग्रह है, खबर को विस्तार दें, ताकि जिसका सामान अर्थात कपड़े खोए हैं। उसे नुकसान से बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here