-मुख्य धंधेबाज की तलाश जारी, पड़ोसी कर गया खेल
बक्सर खबर। इटाढ़ी की पुलिस ने लगभग ढ़ाई लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। जिसका कुल वजन 49 किलो है। इस आरोप में निकु कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी इसी महिला के घर से हुई है। जो डेहरियां गांव की रहने वाली है। पूछने पर इटाढ़ी के थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की छापामारी में यह खेप बरामद हुई। जिसके यहां से गांजा बरामद हुआ। उस घर की महिला सदस्य को गिरफ्तार किया गया। क्योंकि उसने मादक पदार्थ को अपनी जानकारी में छिपाया था।
उसका पति कहीं दूसरी जगह नौकरी करता है। उसकी संलिप्तता संभवत: इस मामले में नहीं है। तो क्या महिला ही गांजा की तस्करी करती थी? जब यह प्रश्न पूछा गया तो थानाध्यक्ष ने बताया मुख्य धंधेबाज शैलेन्द्र कुमार है। जो उसका पड़ोसी है। महिला के अनुसार उसी ने यह खेप मेरे घर में रखी थी। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। लेकिन, वह फरार हो गया है। यह खेप कहां से आई थी और वह किन-किन लोगों को यह गांजा बेचता था। इसकी पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इसकी भी जांच हो रही है।