महिला सिपाही और बच्चों को पति ने उतारा मौत के घाट

0
6727

-एक कमरे में पांच शव देख दहल गई पुलिस, जांच के आदेश
बक्सर खबर। महिला सिपाही को उसके पति ने ही मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं उसने अपने दो बच्चों और सास का गला भी रेत दिया। और स्वयं फंदे से लटक गया। दिल दहला देने वाली यह घटना भागलपुर की है। जहां बक्सर निवासी नीतू अपने पति, बच्चों और मां के साथ रहती थी। आज मंगलवार की सुबह दूध वाला वहां पहुंचा तो इसकी भनक अन्य लोगों को लगी। घटना इतनी बड़ी थी कि डीआइजी विवेकानंद, एसपी राज समेत सभी पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

अंदर पांच साल के बालक समेत पांच लोगों का शव पड़ा हुआ था। कमरे से एक नोट भी मिला। जिसमें महिला सिपाही के पति पंकज ने इस घटना की पूरी जानकारी लिख रखी थी। अपना अपराध स्वीकारते हुए स्वयं फंदे पर लटकने की बात का उल्लेख किया था। साथ ही यह आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। इस संबंध में पूछने पर डीआईजी विवेकानंद ने मीडिया को बताया कि सुसाइड नोट मिला है। उसको ध्यान में रखते हुए एसपी राज के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

पूछताछ में पता चला कि पंकज आरा का निवासी था। पति-पत्नी के मध्य अक्सर विवाद होता था। सोमवार को भी उनके मध्य विवाद हुआ था। जिसके बाद ऐसी घटना हुई है। सूत्रों के अनुसार नीतू 2015 बैच की सिपाही थी। पहले वह पंकज के साथ एक मॉल में काम करती थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया। इस बीच पत्नी को पुलिस की नौकरी मिल गई। वे सभी भागलपुर चले आए। नीतू फिलहाल एसपी कार्यालय में कार्यरत थी। उसे सरकारी आवास मिला हुआ था। जहां दो बच्चों,  मां और पति साथ रहती थी। लेकिन, विश्वास की कमजोर हुई डोर ने एक झटके में सबकुछ समाप्त कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here