परंपराओं को जिंदा रखने के लिए महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव 

0
443

– विजेता और प्रतिभागियों को मिले शानदार उपहार          बक्सर खबर। स्टेशन रोड स्थित मुसाफिरगंज मोहल्ले में घरेलू महिलाओं ने सावन महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया। महोत्सव में शहर के विभिन्न मुहल्लों से दो दर्जन महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। महोत्सव का आयोजन रागिनी देवी उर्फ डौली ने अपने आवास परिसर में किया था। सावन के अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं ने सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा  विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबने  एक-दूसरे के साथ मिलकर गाने गाए, सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं ने कहा कि सावन माह में कजरी गायन, झुला झूलना, सावन महोत्सव आदि परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों के लिए समाज में जिंदा रखना है।सावन महोत्सव में शामिल महिलाएं

रागिनी देवी ने सावन महोत्सव में विजेता महिला अंजलि को पुरस्कृत किया और सभी प्रतिभागी महिलाओं को उनके योगदान व सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मानित किया। महोत्सव में अंजलि गुप्ता, शुभवंति तिवारी, डिम्पल उपाध्याय, लता भारती, रेखा केसरी, उषा सिंह, प्रतिमा सिंह, सूची गुप्ता, नूतन केसरी, पूजा जायसवाल, दुर्गावती देवी आदि महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम की खास बात और रही इन महिलाओं ने बच्चों को भी इसमें शामिल किया। जो दर्शक के तौर पर उपस्थित थे।  अर्थात उन्होंने इन परंपराओं को नजदीक से जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here