– 69 फ़ीसदी से अधिक लोगों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
बक्सर खबर। जिले का पांचवें चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग आज संपन्न हो गया। छोटी मोटी विवादों को छोड़कर कहीं से किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पिछले हुए सभी चुनाव के अपेक्षा बक्सर प्रखंड के मतदाता गांव की सरकार बनाने में काफी उत्साहित दिखे। इसका अंदाजा मतदान प्रतिशत से ही लगाया जा सकता है। इस बार 70 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जो अब तक के सर्वाधिक आंकड़ा है।जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज बक्सर प्रखंड में वोटिंग का प्रतिशत 69.48 दर्ज हुआ है। जिसमें पुरुषो से आगे महिलाए रही। ये इस बार बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।इनका 71.26 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया। पुरुष मतदाता का प्रतिशत 67.70 है।15 पंचायत के 1376 उम्मीदवारों के लिए आज बुधवार को वोट डाला गया। जिसके लिए 192 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।
नाट बूथ के मतदाताओं की धी ईवीएम से शिकायत-
बक्सर खबर। सदर प्रखंड के नाट मतदान केंद्र संख्या 5 पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत लोगों ने की ।उनके मुताबिक एक प्रत्याशी के बटन नहीं दब रहा था।जिसकी शिकायत लोगों ने पीठासीन पदाधिकारी से की।मतदाताओं ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। मीडिया को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी दीपचंद्र जोशी ने कहा सब ठीक ठाक है। हालांकि इसका विरोध कर रहे एक मतदाता और एक मुखिया प्रत्याशी को अभिरक्षा में रखने की भी बात सामने आई थी।

डीएम व एसपी ने बूथो का लिया जायजा-
बक्सर खबर। जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस कप्तान नीरज कुमार सिंह ने सदर प्रखंड के कई बूथों का अवलोकन किया। चुरामनपुर, अर्जुनपुर, खुटहा, उमरपुर, महदह, बोक्सा, करहसी, छोटका नुआव, जगदीशपुर पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मौजूद अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहे। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों बातचीत की और फीडबैक प्राप्त किया। वही मतदान के बाद सभी पोल्ड ईवीएम और बैलट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जा रहा है।