‌‌‌युवक की गोली लगने से मौत, इश्क में फना हो गई जिंदगी

0
3184

-सारिमपुर के युवक का शव मिला गांव से कुछ दूर बगीचे के पास
बक्सर खबर। ऑटो रिक्शा चलाने वाले युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। हालांकि यह हत्या नहीं है। सूचना के अनुसार युवक ने स्वयं की अपनी जीवन लीला समाप्त की है। घटना औद्योगिक थाना के सारिमपुर गांव की है। मृतक का नाम दानिश (उम्र लगभग 25 वर्ष) था। वह सारिमपुर के निवासी मोहम्मद कलाम का पुत्र था। ग्रामीण सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार गांव से कुछ दूर अहिरौली जाने वाले मार्ग पर एक बगीचा है। वहीं दोपहर एक बजे के लगभग युवक की मौत हुई। घटना की वजह क्या है? पूछताछ में पता चला यह इश्क का चक्कर प्रतीत हो रहा है। उसने स्वयं ही अपनी जीवन लीला समाप्त की है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने औद्योगिक थाने को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जैसी सूचना मिल रही है। यहां पुलिस यह सोच कर भी परेशान है। ऑटो रिक्शा चलाने वाले युवक के पास पिस्तौल कहां से आई। लेकिन, फिलहाल गमजदा परिवार के साथ पुलिस की संवेदनाएं हैं। घटना के बारे में क्या सच्चाई सामने आई है। यह जानने के लिए औद्योगिक थाने की पुलिस से संपर्क साधा गया। लेकिन, वहां से कोई जवाब नहीं मिला। संभवत: पुलिस कागजी तामझाम में उलझी है। अलबत्ता पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने पूछने पर बताया, मौके पर एफएसएल की टीम भेजी गई थी। जांच चल रही है। इससे जुड़ी जो जानकारी सामने आएगी। उससे हम आपको आगे अवगत कराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here