‌‌‌ खेत की निगरानी करने गए युवक की हत्या, क्या प्रेम बना वजह

0
2296

-चार वर्ष पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, केस में चल रही थी सुनवाई
बकसर खबर। खेत की निगरानी करने गए युवक की आज रविवार को किसी ने हत्या कर दी। शव को उसकी के खेत में झाड़ियों में छिपा दिया। घटना राजपुर के रामपुर गांव की है। मृतक अजीत कुमार (30)  इसी गांव के जगदीश सिंह का पुत्र था। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना चौकीदार को दी। उसने राजपुर थाने को इसकी जानकारी दी। दोपहर के वक्त मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास जांच की। लेकिन, कुछ खास नहीं मिला। पूछने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया शरीर पर चोट के निशान हैं। एक जगह हाथ पर काला धब्बा बना हुआ है। कान से खून भी बाहर आया है।

देखकर यह हत्या की प्रतीत हो रहा है। हम लोग इसकी जांच कर रहे हैं। पूछताछ में परिवार वालों ने बताया धर्मावती व कर्मनाशा नदी के तट पर अजीत ने मछली पालन किया था। तालाब के पास ही उसने मूंग की फसल भी लगाई थी। प्रतिदिन सुबह घर से वह मछलियों को चारा डालने तालाब पर जाता था। नौ से दस बजे वापस आ जाता था। आज जब वह दस बजे तक वापस नहीं आया तो घर वालों को चिंता हुई। फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा था। घर वाले उसे ढूंढते खेत पर पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। यह झाड़ियों में मृत पड़ा था।

चार वर्ष पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, चल रहा था केस
बक्सर खबर। अजीत मेहनती युवा था। उसे गांव की ही युवती से प्रेम हो गया था। दोनों ने शादी कर ली। लेकिन, लड़की के परिवार वाले खुश नहीं थे। अनबन चल रही थी। इसी बीच उसने जहर खा लिया। इस केस में कुछ दिनों तक वह जेल में रहा। जमानत मिलने के बाद जब वह बाहर आया तो उसके उपर गोली चलाई गई। जो उसके हाथ में जा लगी, लेकिन, वह बच गया। यह घटना चार वर्ष पहले की है। इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उस केस की फिलहाल सुनवाई चल रही है। इस वजह से यह यह अंदेशा जताया जा रहा है। इस हत्या के तार भी उसी से जुड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here