-एक वर्ष पुराने वीडियो पर पुलिस का एक्शन, उठ रहे सवाल
बक्सर खबर। देसी कट्टे से केक काटने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके एक साथ की तलाश भी हो रही है। हालांकि यह वीडियो एक साल पुराना है। लेकिन, सोशल मीडिया पर यह वीडियो अपलोड था। 30 जनवरी को यह एक वर्ष पूरे होने पर कुछ अकाउंट पर नजर आया। किसी ने इटाढ़ी पुलिस को पहुंचा दिया। भेजने वाले जानते थे। इसमें जन्मदिन का केक काट रहा युवक इटाढ़ी थाना के पिथनी गांव का गणेश शाह है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर रविवार दो फरवरी को जेल भेज दिया।
पूछने इसकी तस्दीक इटाढ़ी के थानाध्यक्ष सोनू पासवान ने की। उन्होंने जेल भेजने की बात स्वीकार की। वीडियो में दिख रहा है देसी कट्टे से केक गणेश काट रहा है। दूसरा युवक उससे गोली चलाता है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। जिसका नाम किनू चौहान, ग्राम हकीमपुर बताया जा रहा है। लेकिन, सूत्रों की माने तो पुलिस एक वर्ष पुराने वीडियो को आधार बना कुछ अन्य लोगों को भी परेशान कर रही है।
जो वीडियो में दिख रहे हैं। उनसे उगाही का प्रयास भी किया गया है। जिस युवक को रविवार के दिन जेल भेजा गया। उसे दो दिन तक पुलिस की हिरासत में रखा गया था। हालांकि थानाध्यक्ष ने इस सवाल को नकार दिया। लेकिन, एक वर्ष पुराने वीडियो को आधार बनाकर पुलिस का एक्शन सवालों के घेरे में है। क्योंकि इसके पीछे कुछ लोगों की राजनीतिक साजिश को भी कारण बताया जा रहा है। लेकिन, यह घटना वैसे लोगों के लिए सीख है। जो इस तरह का आपत्ती जनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड पर करते हैं।