बक्सर खबर। शहर में रात नौ बजे के लगभग भूमिहारी स्कूल के पास युवक पकड़ा गया। पूछने पर पुलिस ने कहा उसके पास से असलहा बरामद हुआ है। अर्थात उसका चरित्र संदिग्ध है। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है। उसे मोबाइल दुकान से हिरासत में लिया गया। जैसे किसी ने सूचना दी हो। वह अवैध असलहा लेकर बैठा है।
पुलिस पहुंची और उसे बचने का मौका नहीं दिया। तलाशी ली तो कमर से देसी कट्टा बरामद हुआ। ऐसा बताया जा रहा है। हंसराज नाम का यह युवक भूमिहारी स्कूल के आस-पास का ही रहने वाला है। पूछने पर सदर डीएसपी सतीश कुमार ने मामले को सत्य बताया।





























































































