दूसरे को बचाने में डूबा था रामरेखा घाट पर युवक, हुई पहचान

0
3377

-नगर थाने की पुलिस ने कहा यूपी से आया था अपने दोस्तों के साथ
बक्सर खबर। रामरेखा घाट पर आज रविवार की सुबह गंगा में डूबे युवक की पहचान हो गई है। उसका नाम सचिन कुमार गौतम था। वह उत्तर प्रदेश के ग्राम नाथुपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर का निवासी था। हालांकि यहां कैसे पहुंचा यह जानकारी नगर थाने की पुलिस ने नहीं दे सकी। थानाध्यक्ष संजय कुमार के अनुसार परिजन यहां आए थे।

शव उन्हें सौंप दिया गया। वहीं पीपी रोड के रहने वाले कम्प्यूटर के जानकार राजेश कुमार ने बताया कि वह युवक दूसरों को बचाने में डूब गया। वहां दो बच्चे डूब रहे थे। वह उनको बचाने गया था। तभी उसका पैर फिसल और वह गहरे पानी में चला गया। हालांकि फिलहाल गंगा के पानी का बहाव थमा हुआ है। इस वजह से उसका शव मिल पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here