‌‌युवा महोत्सव संपन्न, जाने कौन बने विजेता

0
342

-यहां से चयनीत कलाकार राज्य उत्सव में करेंगे प्रदर्शन
बक्सर खबर। नगर भवन में चल रहा युवा महोत्सव रविवार को सपंन्न हो गया। इसमें विभिन्न विधाओं के कलाकार शामिल हुए। जिन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान का पुरस्कार मिला। आइए जानते हैं, इसमें किसको कौन सा स्थान मिला। इसकी विस्तृत जानकारी सूचना जनसंपर्क विभाग ने मीडिया के साथ साझा की है। प्रतिभागियों को स्वयं जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा बक्सर के युवाओं के सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी कलात्मक अभिरुचि को जागृत करने के लिए, राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए उन्हें ऊर्जास्वित और प्रेरित करने के लिए नगर भवन बक्सर में दो दिवसीय जिला युवा उत्सव का आयोजन किया गया।

किस विधा में किसको मिला पुरस्कार
बक्सर खबर। एकल शास्त्रीय नृत्य में अनुराधा कुमारी प्रथम, रितम दुबे द्वितीय एवं रौशनी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एकल पारंपरिक लोक नृत्य में कुमकुम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एकल लोक नृत्य में पूनम यदुवंशी प्रथम, नीरज मिश्रा द्वितीय एवं आशुतोष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सुगम संगीत में विश्वास कुमार प्रथम एवं अभिमन्यु कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समूह पारंपरिक लोक नृत्य में रितम दुबे एवं ग्रुप प्रथम एवं शालिनी एवं ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शास्त्रीय गायन में सोनी कुमारी प्रथम, श्रेयांश कुमार द्वितीय एवं विश्वास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लघु नाटक में राज कुमार एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समूह पारंपरिक लोकगीत में अभिनंदन एवं समूह प्रथम रितम दुबे एवं समूह द्वितीय एवं अमृता एवं समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतिभागियों को पुरस्कार देते डीएम अंशुल अग्रवाल

चित्रकला में मधु कुमारी प्रथम, सौरव कुमार द्वितीय एवं आशुतोष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मूर्ति कला में हरिप्रिया प्रथम, रजनीश कुमार द्वितीय एवं आशुतोष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध लेखन में आशीष कुमार पांडे प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय एवं नेहा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
फोटोग्राफी में प्रकाश कुमार प्रथम एवं ऋषिकेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बांसुरी वादन में अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वक्ता में रिद्धिमा प्रथम एवं नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
युवा उत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं अन्य प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here