घर लौट रहे युवक की रेल यात्रा के दौरान मौत

0
2625

-सीमा विवाद पर छह घंटे ट्रेक पर पड़ा रहा शव
बक्सर खबर। काम से छुट्टी लेकर अपने गांव लौट रहा फतुहा का युवक ट्रेन से बिहार और यूपी की सीमा के समीप गिर गया। इस वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना शुक्रवार की तड़के 4:45 पर कर्मनाशा नदी के पुल के समीप हुई। मृतक अरविंद कुमार श्रमजीवी एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। हालांकि उसके साथ छोटा भाई मुकेश और गांव का एक और युवक था। यात्रियों की मदद से ट्रेन को चौसा स्टेशन पर रोका गया। वहां से दोनों भागते मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने पास में स्थित मुफस्सिल थाने को सूचना दी। लेकिन, मामला रेलवे ट्रैक का होने के कारण जीआरपी पर केस टाल दिया गया। और जब जीआरपी की टीम वहां आई तो उसने यूपी का मामला बता शव नहीं उठाया।

इस वजह से छह घंटे तक शव वहां पड़ा रहा। लेकिन, सामाजिक रूप से विवाद बढ़ने के बाद अंतत: जीआरपी बक्सर ने शव को वहां से रिकवर किया। और सदर अस्पताल पहुंचाया। पूछने पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार पासवान ने बताया मृतक अरविंद कुमार मूल रूप से जहानाबाद जिला के थाना मखदुमपुर, ग्राम मनिया बीघा का रहने वाला था। फिलहाल उनका परिवार फतुहा पटना में रहता है। वह अपने भाई के साथ बरेली में काम करता था। जहां से दोनों श्रमजीवी एक्सप्रेस से लौट रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई है परिवार के सदस्य साथ थे। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here