बक्सर खबर : जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बुधवार को जिले का प्रभार ले लिया। सुबह यहां पहुंचने के बाद वे अपने कार्यलय पहुंचे। जहां प्रभारी जिलाधिकारी मोबीन अली अंसारी ने उन्हें प्रभार हस्तगत किया। इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। लगे हाथ समाहरणालय का निरीक्षण करने निकल पडे। इस क्रम में अपने आप को बेहतर और कार्यकुशल दिखाने के लिए अधिकारी उनकी आगवानी में लगे रहे। देर शाम दिन भर के हाल पर चर्चा करते हुए उन्होंने बक्सर खबर से कहा हमारी प्राथमिकी सात निश्चय व स्वच्छता अभियान है। लोहिया अभियान में तेजी के प्रयास किए जाएंगे।
सरकारी निर्देशों के अलावा प्रत्येक जिले की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं। इस लिए सबकुछ पूर्व नियोजित नहीं होता। वैसे फिलहाल बाढ़ से निपटने के इंतजाम व आने वाले त्योहार की तैयारी भी प्राथमिकता में शामिल है। पहले दिन उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों से बातचीत कर उनका मिजाज टटोला। स्वयं कम ही बोलते दिखे। डीडीसी के अलावा जिला समाहरणालय में कार्यरत सभी पदाधिकारी व एसडीओ गौतम कुमार ने उनसे मुलाकात की।

इसके अलावा समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी सघ के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी के साथ उनसे मिले। जो भी उनसे मिलने गया। पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। डीएम ने इस दौरान सभी से सहज भाव के साथ बात की। जिले के पास क्या संसाधन है। कौन-कौन से विभाग समाहरणालय में कहा चलते हैं। यह सबकुछ उन्होंने बहुत ही बारीकी से जाना। इसके बाद वे चरित्रवन स्थित जिलाधिकारी के सरकारी आवास चले गए।
