बक्सर खबर : आरा बाल गृह से रविवार की सुबह छह बाल बंदी भाग निकले। इनमें से दो किशोर बाल अपराधी बक्सर के हैं। जिनमें चंचल मिश्रा विश्वामित्र कालोनी औद्योगिक क्षेत्र बक्सर एवं छोटू यादव ग्राम सोनवर्षा थाना औद्योगिक शामिल हैं। रविवार की तड़के सुबह यह अन्य चार बाल अपराधियों के साथ खिड़की तोड़ निकल भागे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। सूचना है कि चंचल के खिलाफ संगीन मुकदमें दर्ज हैं।
