बक्सर खबर : शराब पीना सामाजिक बुराई के समान है। आप स्वयं को ही इसका सेवन कर बर्बाद नहीं करते। आपसे जुड़े लोग भी इसका शिकार होते हैं। आज प्रदेश में शराब बंदी लागू हुई है। तो इसे सफल बनाना हर नागरिक व सामाजिक संगठनों की जिम्मेवारी बनती है। जो समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं। वे इस पर विशेष ध्यान दें। उक्त बातें सदर एसडीओ गौतम कुमार ने गुरुवार को कही। नगर के गोयल धर्मशाला में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। संघ के अध्यक्ष श्रीकृष्ण चौबे ने बताया कि आज संगठन की 16 वी वर्षगांठ है। जिसके उपलक्ष में अधिवेशन सह शराब मुक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, जदयू के प्रदेश महासचिव राजनरायण पांडेय, एसडीओ आदि ने संयुक्त रुप से किया। इसमें शाामिल हुए जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को सम्मानित भी किया गया।
