बक्सर खबर : नावानगर प्रखंड प्रमुख का चुनाव रविवार को डुमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। यहां किरण देवी प्रमुख निर्वाचित की गयी। उन्हें 16 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वदी धर्मेन्द्र सिंह को 6 मत मिले। उप प्रमुख के पद पर पूर्व विधायक लालबिहारी प्रसाद की पत्नी कुसुम देवी निर्वाचित हुई। उन्हें भी 16 मत मिले, उनके प्रतिद्वदी रामअवधेष सिंह को 6 मत मिले। वहीं सूचना मिली है सिमरी में प्रमुख के चुनाव की प्रकिया चल रही है। वहां कुछ कारणों से दोनों पक्ष के लोग आपस में उलझे हैं। प्रशासन मामले को शांत करा चुका है। आगे की प्रकिया चल रही है।
