कप्तान के कार्यालय ने किया खबर का खंडन, पूछताछ के लिए छः लिए गए थे हिरासत में बक्सर खबर। शहर के जासो रोड स्थित शिव मंदिर के समीप विष्णुपुरी मोहल्ला (वार्ड संख्या-33) में शनिवार को पुलिस ने एक निजी मकान में छापेमारी की। सूचना मिली थी कि वहां देह व्यापार हो रहा है। कार्रवाई के दौरान चार पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। लेकिन पूछताछ के बाद यह मामला पूरी तरह फर्जी निकला। सोशल मीडिया में इसकी खबरें भी आई । इसके उपरांत पुलिस कप्तान के कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले को गलत बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले की सूचना आरोपी के भाई बंशीधर पांडेय ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान मालिक लक्ष्मण पांडेय को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
कार्रवाई में इटाढ़ी गुमटी आउट पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी, एएसआई मनोज सिंह, एएसआई सियाराम महतो, महिला सशस्त्र बल तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में लिया। मामले पर अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रारंभिक दौर में पुलिस ने इस मामले पर गंभीरता बनाए रखी। इस वजह से बाजार में खबर फैलने लगी। आसपास के लोगों ने जब, पुलिस को कुछ लोगों को हिरासत में ले लेते हुए देखा तो अफवाह तेजी से फैली। लेकिन शनिवार की रात ही इस खबर का खंडन स्वयं पुलिस नहीं कर दिया।
































































































