सोधिंला में आयोजित रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता में मिल्कियां बना विजेता

0
74

-ग्रामीण युवकों ने शानदार ढंग से आयोजित किया मैच, देखने वालों ने की प्रशंसा
बक्सर खबर। सोंधिला ग्राम में शनिवार की रात क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमें फाइनल मुकाबला चौसा और मिल्किया के मध्य हुआ। मिल्किया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। और उसके बल्लेबाजों ने 110 रन का लक्ष्य चौसा को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौसा की टीम को विरोधी पक्ष ने 60 रन पर ही रोक दिया।

इस तरह मिल्किया ने 48 रन से जीत दर्ज की। आयोजन समिति के मिथिलेश कुमार ने बताया कि मैच का उद्घाटन समाजसेवी राजेश यादव द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में छात्र जदयू नेता उत्तम सिंह भी शामिल रहे। आयोजन समिति के अन्य सदस्यों में बबलू, तुलसी, कृष्ण, अनिकेत, छोटे, राजीव, पुतुल, राज, राहुल, प्रियांशु, अजय आदि उपस्थित रहे। गांव के लोगों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here