शिक्षक शिवप्रकाश राय को दी गई भावभीनी विदाई

0
196

एमपी उच्च विद्यालय में एमएलसी जीवन कुमार सहित जिलेभर के शिक्षक हुए शामिल                                                                        बक्सर खबर। एमपी उच्च विद्यालय के शारदा भवन में एक गरिमापूर्ण एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय के सेवानिवृत्त हो रहे आदरणीय शिक्षक शिवप्रकाश राय के सम्मान में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार रहे। इस विशेष समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक शेषनाथ दुबे ने की। वहीं मंच पर प्रधान शिक्षक धनंजय मिश्रा भी गरिमामयी रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के समस्त प्रारंभिक, माध्यमिक, मध्य विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, अध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। पूरे समारोह का कुशल एवं सफल मंच संचालन शिक्षक अखिलेश पाण्डेय ने अपने बेहतरीन अंदाज में किया।

इसके बाद उपस्थित वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षक शिवप्रकाश राय के दीर्घ, समर्पित और अनुकरणीय शिक्षकीय जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सहित अन्य वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि श्री राय का व्यक्तित्व कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और विनम्र रहा है। वे हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित रहे। इस भावुक क्षण पर स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत और विदाई गीत प्रस्तुत किए। छात्राओं ने गीतों के माध्यम से अपने प्रिय शिक्षक के प्रति गहरा सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। विदाई के इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा शिवप्रकाश राय को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस भव्य विदाई समारोह के सफल और शानदार आयोजन में विद्यालय परिवार की ओर से अभिनीत कुमार सिन्हा, अजीत कुमार, विकास कुमार, प्रवीण कुमार कुंवर, अखिलेश राय, नीलेश, सुरंजन राय और विशाल कुमार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here